शिवपुरी, जनवरी 20 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवेंऊ गांव के पास खाती बाबा मंदिर के समीप पहाड़िया पर जंगल में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में पत्थरों से ढककर दफनाया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब राजगढ़ जिले की खिलचीपुर थाना पुलिस ने दतिया जिले के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर दिनारा और खिलचीपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शव बरामद किया।शव का पोस्टमॉर्टम करेरा में कराया। आगे की कार्रवाई खिलचीपुर थाना पुलिस करेगी। इसके चलते पोस्टमॉर्टम कराकर शव और पकड़े गए आरोपी को राजगढ़ ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के बमौरी गांव, थाना तलेंन का रहने वाला 26 साल का जीवन कुमार यादव, पिता जगदीश यादव, मजदूरी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.