महसी (बहराइच), फरवरी 5 -- यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में हुए हादसे ने शादी वाले घर की खुशियां छीन लीं। जिन दो गांवों में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं वहा मातम पसर गया। दो सगे भाइयों व चचेरी बहन बहनोई सहित चार की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बहन-भाई के तिलक समारोह व शादी के सपने पलक झपकते ही दफन हो गए। मरने वाले की बहन का तिलक गुरुवार को ही होना था। भाई का तिलक आठ फरवरी को जाना था। दरअसल धर्मकुंडा निवासी दो सगे भाई अपने बहन बहनोई के साथ दिल्ली से अपनी वैगन आर कार से घर आ रहे थे। गुरुवार को तड़के सुबह लखीमपुर के गोला के पास एक ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में चारों की मौत हो गई। ये अपनी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने आ रहे थे। धर्मकुंडा निवासी संतोष सिंह (30) अपने भाई सुनील सिंह (25) व चचेरी बहन सुधा सिंह (25) बहनोई सुनील सिंह (28...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.