संवाददाता, जनवरी 19 -- यूपी के एटा के नगला प्रेमी मोहल्ले में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में गंगा सिंह (उम्र 75 साल), उनकी पत्नी श्यामा देवी (उम्र 70 साल), पुत्रवधू रत्ना (उम्र 42 साल) और नातिन ज्योति (उम्र 20 साल) शामिल रहीं। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। एक साथ चार लोगों की हत्या किसने और क्यों की यह सवाल सुलझाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है। खुलासे में जुटीं पुलिस टीमें इसी पर काम कर रही है। मृत बेटी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है। वहीं जांच में पता चला है कि घर में बड़ी बेटी से पहले छोटी बेटी की शादी तय हो गई थी और इसकी तैयारियां भी चल रही थीं। कमल सिंह के दो बेटी और एक छोटा बेटा है। बड़ी बेटी लक्ष्मी को पिता कमल सिंह अपने साथ मेडिकल स्टोर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.