बेंगलुरु, जनवरी 27 -- बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित अनंतनगर रोड पर रविवार देर शाम एक ऐसी घटना घटी जिसे शुरुआत में एक साधारण सड़क हादसा माना जा रहा था। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और कार में लगे डैशकैम ने इसे एक नृशंस हत्याकांड साबित कर दिया। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी एसयूवी (SUV) कार का इस्तेमाल कर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।मुख्य आरोपी और मृतक की पहचान मृतक की पहचान 33 वर्षीय प्रशांत एम के रूप में हुई है। वह वीरासंद्रा (इलेक्ट्रॉनिक सिटी) का निवासी था। वहीं आरोपी का नाम रोशन हेगड़े है और वह विग्ननानगर (मूल निवासी- उडुपी जिला) का है। आरोपी रोशन डोमलुर स्थित एक फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आपस में दोस्त थे।कैसे हुआ मामले का खुलासा? रविवार शाम को एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि अन...