शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- शाहजहांपुर पुलिस ने एसपी राजेश द्विवेदी की सख्ती के बाद 37 साल से फरार आजीवन कारावास के दोषी राजेश उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे मृत मानकर चलने लगी थी। यहां तक कि उसकी मौत के संबंध में कई लोगों ने गवाही भी दी थी, लेकिन आधार कार्ड की ट्रेसिंग ने उसकी असलियत खोल दी और आखिरकार वह शिवपुरी मध्य प्रदेश के गायत्री शक्तिपीठ से बाबा के वेश में दबोचा गया। मामला 23 अगस्त 1986 का है, जब मोहल्ला पक्का कटरा निवासी गंगादीन और ओमप्रकाश रस्तोगी अपनी सुनार की दुकान के लिए तेजाब लेकर जा रहे थे। रास्ते में पहले से चले आ रहे संपत्ति विवाद को लेकर राजेश उर्फ राजू से कहासुनी हुई, जो हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने हाथ में रखा तेजाब दोनों के ऊपर फेंक दिया। घटना में ओमप्रकाश गंभीर रूप से झुलस गए थे और बाद में उनकी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.