लखनऊ, मार्च 22 -- जियामऊ में 1090 चौराहा से सटी नगर निगम की जमीन पर निगम की कार्यदायी संस्था एलएसए कूड़ा डंप कर रही है। पास में ही इस कंपनी का वाहन यार्ड है। उसके सामने खाली पड़ी जमीनों पर ही उसके वाहन कूड़ा डाल रहे हैं। दो-तीन में जब यहां काफी कूड़ा एकत्र हो जाता है तब उसे शिवरी स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र ले जाया जाता है। कूड़ा डंप किए जाने से आसपास के सैकड़ों घरों के लोग परेशान हैं। जियामऊ निवासी गौरव कहते हैं कि एक-डेढ़ महीना पहले यहां कूड़ा नहीं डाला जाता था। यह जमीन नगर निगम की है। इसके हिस्से में एलएसए कंपनी का वाहन यार्ड है। जो खाली हिस्सा है, वहां मोहल्ले के लोग शाम को बैठकी करते थे और बच्चे खेलते थे। जब से एलएसए कंपनी के कूड़ा वाहन यहां कूड़ा डंप करने लगे तबसे पूरे मोहल्ले के लोगों को परेशानी होने लगी है। बैठकी और बच्चों का खेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.