फतेहपुर, सितम्बर 15 -- फतेहपुर। आर्य समाज के चार दिवसीय शताब्दी समारोह के अंतिम दिन अमृतसर से आए भजन उपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने कहा कि संसार में जिसको प्रभु से प्यार नहीं होगा, उसका भवसागर से बेड़ा पार न होगा। ईश्वर के वरदानों का हकदार ना होगा। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ रही। बिन्दकी के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के शताब्दी समारोह के अंतिम दिन अमृतसर से आए अंतर्राष्ट्रीय भजन उपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने भजन के माध्यम से कहा कि संसार में जिसका प्रभु से प्यार नहीं होगा उसका भव सागर से बेड़ा पार न होगा। ईश्वर के वरदानों का हकदार न होगा। आचार्य शिवकुमार शास्त्री तथा भूदेव शास्त्री ने भी लोगों से आर्य समाज के नियमों का पालन करने तथा महर्षि दयानंद सरस्वती के बताएं रास्ते में चलने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.