हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। युवक ही हत्या के आरोपी भाजपा पार्षद अमित बिष्ट 'चिंटू' का विवादों से पुराना नाता रहा है। भाजपा के दिग्गज नेताओं के संरक्षण के चलते वह लोगों से मारपीट के बावजूद हमेशा बचता रहा। तीन माह पहले उसने दबंगई दिखाकर एक ठेले वाले की पिटाई की थी। तब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो भाजपा विधायक ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया था। उनकी एसएसपी से भी नोकझोंक भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। भाजपा विधायक का आरोपी अमित बिष्ट को बचाने के लिए कोतवाली में हंगामा करने का वीडियो अब वायरल भी हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वीडियो की पुष्टि नहीं करता। नगर निगम के वार्ड 55 के पार्षद अमित बिष्ट भाजपा से पार्षद होने के साथ ही भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष भी हैं। निगम पार्षद बनने के बाद पार्टी में उनकी पैठ लगातार बढ़ती गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.