मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित साईं गार्डन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने कहा कि मंगलाचरण अति आवश्यक है। जिसका मंगल आचरण होता है उन्हीं का मंगलाचरण होता है। श्रीमद्भागवत कथा में केवल में केवल सत्य को ही प्रतिपादित किया गया है। सत्य की ही वंदना की गई। इसके बाद कथा के वक्ता शुकदेव महाराज के जन्म कर्म का प्रसंग सुनाया। व्यवस्था में विनोद गुप्ता, मीनू गुप्ता, चिराग गुप्ता,चेरी गुप्ता, डा. शशि अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, निमित जायसवाल, नलिन गुप्ता, प्राची गुप्ता, संगीता गुप्ता, गिरीश गुप्ता,गीता, ज्योति, संगीता, शालिनी, रेखा का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...