बलिया, अप्रैल 30 -- बलिया, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को जनपद के चार स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बगैर अवकाश स्वीकृति के गायब मिले शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से माध्यमिक शिक्षा विभाग में हलचल मची हुई है। जिविनि सुबह 8.15 बजे रामकरन इंका भीमपुरा पर पहुंचे। वहां पर छानबीन में सहायक अध्यापक स्वामीनाथ राम व परिचारक सुरेंद्र राम अनुपस्थित पाये गये। दोनों का वेतन रोकने के साथ ही शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके बाद सुबह के 8.45 बजे सुभाष इंका ताड़ीबड़ागांव पहुंचे डीआईओएस ने जांच में पाया कि सहायक अध्यापक मोहन उपाध्याय व नूतन सिंह अनुपस्थित थीं। उन्होंने वेतन बाधित करने के साथ ही मानव सम्पदा पोर्टल से अवकाश लेने तथा छात्रों की संख्या बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.