पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। जिविनि कार्यालय के खाते से 1.01 करोड़ के संदिग्ध लेन देन के मामले में आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में कई अन्य जिम्मेदारों की गर्दन भी फंसती दिख रही है। बीते वर्ष दिसंबर माह में बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंधन ने पाया था कि 21 एनईएफटी के जरिए 24.27 लाख रुपये का हस्तांतरण किया गया है। गहनाता से देखा गया तो यह खाता बॉब की मेन ब्रांच में इल्हाम की पत्नी अर्शी खातून के नाम से जून 2025 से क्रियाशील पाया गया। डीएम को मिली गोपनीय रिपोर्ट में बताया गया कि तीन दिसंबर 2025 से एनईएफसी के जरिए कुल एक करोड़ एक लाख 95 हजार रुपये का लेन देन भी हो चुका है। डीएम ने जांच समिति गठित की। सीडीओ ने रिपोर्ट मांगी तो जिविनि ने भी विभागीय जांच समिति बना कर आरोपी इ...