पटना, मार्च 28 -- शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों की सूची जिलों से तलब की है। विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिया है कि वे रिक्ति संबंधी रिपोर्ट लेकर विभाग में पहुंचे। इसको लेकर सभी डीईओ को विभाग ने पत्र भेजा है और अलग-अलग तिथि तय कर इन्हें बुलाया गया है। विभाग ने जारी पत्र में कहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित प्रधानाध्यापकों को प्रमंडल-जिला आवंटित करते हुए उन्हें विद्यालय आवंटन किया जाना है। इसके लिए जिलावार रिक्त पदों की सूची आवश्यक है। विभाग ने दो अप्रैल को पटना प्रमंडल, तीन को तिरहुत, चार को मगध, सात को सारण और कोशी, आठ को दरभंगा व भागलपुर प्रमंडल तथा नौ अप्रैल को पूर्णिया व मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के डीईओ विभाग में रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.