विशेष संवाददाता, जनवरी 24 -- यूपी दिवस समारोह में शामिल होने आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सूबे की सियासी नब्ज भी टटोली। शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही एसआईआर की मौजूदा स्थिति और उससे उत्पन्न परिस्थितियों का भी आंकलन किया। उन्होंने बंद कमरे में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से बात की। उसके बाद सभी प्रदेश महामंत्रियों से भी वार्ता की। 2027 को लेकर सियासी बिगुल फूंकने के बाद अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी और पंकज चौधरी के साथ हेलीकॉप्टर से लामार्टिनियर मैदान पर उतरे। फिर एक ही गाड़ी से तीनों प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां महामंत्री संगठन धर्मपाल ...