रांची, जनवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री जिलों में जनता दरबार लगाएंगे। इसके लिए मंत्रियों को छह-छह जिले आवंटित किये गये हैं। इसमें क्षेत्र के विधायक उनका सहयोग करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में नियमित रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार आयोजित करेंगे। चारो मंत्री हर दो महीने में कम से कम एक बार अपने प्रभार जिलों का दौरा कर जिला कांग्रेस कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे और जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए ठोस कदम उठाएंगे। इस पहल का उद्देश्य जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और संगठन व सरकार के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.