लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अब प्रदेश भर में जिले स्तर पर कमेटियों का गठन कर प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगा ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके। पार्टी ने संगठन को गांव से लेकर ब्लॉक एवं महानगरों के प्रत्येक वार्ड तक मजबूती के साथ पहुंचाने का निर्णय किया है ताकि चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके। सोमवार को पार्टी के अवध क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में इस तरह कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए पार्टी ने कई कार्यक्रम तैयार किए हैं। वहीं रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनमानस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.