बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। होली पर्व को लेकर रेलवे ने भी तैयारी पूरी कर ली है। लोग त्योहार में अपने घरों को सुगमता से पहुंचे इसके लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसमें से तीन ट्रेनें बाराबंकी से होकर गुजरेंगी। गोरखपुर स्पेशल (04829) जोधपुर से गोरखपुर तक जाएगी। इसी तरह गोरखपुर स्पेशल (04830) गोरखपुर से जोधपुर जाएगी। इन दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं है। हालांकि बाहर से आने वाले लोग लखनऊ तक इस ट्रेन से आ सकते हैं। इसका संचालन पांच मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा। इसी तरह समस्तीपुर स्पेशल होली ट्रेन (04731) श्रीगांधी नगर स्टेशन से समस्तीपुर स्टेशन तक जाएगी। इसका स्टॉपेज बुढ़वल स्टेशन पर है। समस्तीपुर स्पेशल होली ट्रेन (04732) भी वापसी में बुढ़वल रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी। इन ट्रेनों का संचालन एक मार्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.