बेगुसराय, नवम्बर 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। एनडीए को प्रचंड बहुमत के बाद जिले से दो विधायकों को बिहार सरकार में मंत्री बनाये जाने से एनडीए कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। बखरी विधायक संजय कुमार पासवान तथा बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता को बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला प्रवक्ता सुभाकर मिश्र, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष शंकर राय, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष केशरी नन्दन मिश्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ दास, नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष ओम जी पोद्दार, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिवम वत्स, रणवीर कुमार, शिवेश रंज...