भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत राज्य-स्तरीय विज्ञान और गणित मेला का आयोजन 26 फरवरी राज्य शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् पटना में आयोजित होगा। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार शिक्षकों और छात्रों द्वारा प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण को कक्षा में क्रियान्वित करने के दौरान प्राप्त अनुभवों, सीखी गई अवधारणाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और गणित विषय पर आधारित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की खोज करते हुए गतिविधियों के माध्यम से अवधारणाएं सीखते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयोजित राज्य स्तरीय मेले में छात्र अपने अनुभव के आधार...