गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जनपद में 99 सीटों के लिए एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) चयन परीक्षा बुधवार को डायट के राधाकृष्णन सभागार में हुई। अपराह्न दो से चार बजे तक आयोजित परीक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित व विज्ञान विषय के लिए कुल पंजीकृत 163 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 47 अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य अभिषेक पांडेय ने बताया कि परीक्षा के लिए चार विषयों में कुल 163 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिसमें से 116 परीक्षा में शामिल हुए। अब मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को माइक्रो टीचिंग व साक्षात्कार के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित कर बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को विषयवार व विकासखंडवार तैनाती दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.