सीवान, मार्च 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्तर पर सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि बुधवार को उपलब्ध कराई। इस क्रम में सीवान जिले में द्वितीय चरण के शिविर में 9660 लाभुकों को स्वीकृत पत्र उपलब्ध कराते हुए प्रथम किस्त बैंक खाते में राशि हस्तानांतरित की गयी। साथ ही पूर्व के पूर्ण आवास के लाभार्थियों को गृह प्रवेश करा कर चाबी भी दी गयी। वहीं इससे पूर्व 21,720 लक्ष्य में से प्रथम चरण में 7386 को प्रथम किस्त दी गयी थी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व डीडीसी मुकेश कुमार जुड़े रहे। बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे 2.0 की कार्य अभी जारी है। इसमें जिले में अभी तक 90,051 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.