वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कड़ाके की ठंड, और शीतलहर को देखते हुए कक्षा-8 तक के स्कूलों की छुट्टियां 9 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद मंगलवार को बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने यह आदेश जारी किया। आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए मान्य होगा। इस अवधि में शिक्षक और कर्मचारी अपने समय से स्कूल पहुंचेंगे। बीएसए ने बताया कि यह आदेश जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इन तिथियों में विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूर्णतः स्थगित रहेगा। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की गंभीर...