खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 8 फरवरी तक आसमान साफ व मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले चार दिनों तक धूप का असर रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अगले आठ फरवरी तक के जारी पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ रहेगा। वहीं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आगामी आठ फरवरी तक पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस बीच हवा औसतन छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की बात कही गई है। इधर मौसम शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को खेती से सं...