अमरोहा, अगस्त 24 -- अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो चुका है। इस बार पंचायत चुनाव 797 मतदान केंद्रों के 1663 बूथों पर होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ की तैनाती की गई है। 3000 वोटर से अधिक मतदान केंद्र पर एक से अधिक बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) की तैनाती की गई है। न्याय पंचायत वार सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। 19 अगस्त से बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। 18 साल की आयु पार करने वाले युवा घर बैठे वोटर भी बन सकेंगे। इसके लिए डिजिटल सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से लेकर संशोधन आदि भी ऑनलाइन करा सकेंगे। गौरतलब है कि प्रशासन ने निर्धारित समयावधि में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के वार्डों के परिसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.