भदोही, फरवरी 3 -- जिले में 79 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों का बनेगा आयुष्मान कार्ड ज्ञानपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीस हजार ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा जिनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोग स्थानीय आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एएनएम से सम्पर्क कर सकते हैं। जिनका आयुष्मान कार्ड बनेगा वह पांच लाख तक का किसी भी अस्पताल में इलाज करा पाएंगे। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले में तीस हजार ऐसे लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है, जिनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। गांव में तैनात आशा, एएनएम और सीएचओ से संपर्क कर सकते हैं। पूर्व के सर्वें में जिनका नाम था और उनका कार्ड नहीं बन पाया है वह सीधे विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.