शामली, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई व्यवस्था के तहत शिक्षा मित्रों का मानदेय Rs.10हजार से बढ़ाकर Rs.18हजार कर दिया गया है, जबकि अनुदेशकों का मानदेय Rs.17हजार निर्धारित किया गया है। शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में यह वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। सरकार के इस निर्णय से जिले में कार्यरत 760 शिक्षामित्रों और करीब 250 अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों खुशी की लहर है। शिक्षा मित्रों का कहना है कि बढ़ा हुआ मानदेय उनके आर्थिक हालात को मजबूत करेगा और वे अधिक उत्साह के साथ शैक्षिक कार्यों का निर्वहन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अप्रैल 2026 से बढ़े हुए मानदेय का भुगतान शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.