मधुबनी, फरवरी 5 -- मधुबनी,प्रमुख संवाददाता। जिले के अंधराठाढ़ी,झंझारपुर,खजौली,खुटौना,लदनियां,मधेपुर एवं राजनगर प्रखंड के विभिन्न पैक्सों का मतदान शुक्रवार को होगा। इसको लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। जिले के 19 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) का मतदान 54 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे मतदान होगा। जिसमें अंधराठाढ़ी प्रखंड के डुमरा पैक्स, झंझारपुर प्रखंड के नवानी पैक्स, खजौली प्रखंड के चंद्रडीह पैक्स एवं सराबे पैक्स, खुटौना प्रखंड के कारमेघ उत्तरी पैक्स, कारमेघ पश्चिमी पैक्स, बीरपुर पैक्स, लदनियां प्रखंड के खोजा पैक्स, मधेपुर प्रखंड के गढ़गांव पैक्स, द्वालख पैक्स, पचही पैक्स, प...