रांची, मई 27 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मैट्रिक की परीक्षा में आरटीसी पब्लिक स्कूल सिंगपुर, मुरी का छात्र सूरज कुमार साहू जिले के टॉप टेन में शामिल है। सूरज ने 96 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर है। विद्यालय और प्रखंड का सेकेंड टॉपर है। सूरज ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई विकास कुमार साहू के साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया है। वह आगे की पढ़ाई कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उसके पिता सीताराम साहू व्यवसायी हैं और मां रीना देवी गृहिणी हैं। सूरज ने बताया कि विद्यालय की पढ़ाई उसके लिए पर्याप्त थी फिर भी उसने परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास की थी। सूरज ने बताया कि उसके भाई ने भी आरटीसी स्कूल से मैट्रिक परीक्षा में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.