हापुड़, दिसम्बर 11 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को मोदीनगर रोड स्थित विकास खंड हापुड़ में सामुहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। इस दौरान 120 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें 63 जोड़ों ने सात फेरे और 57 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। जिले को शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 254 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शासन से जोड़ों का विवाह संपन्न कराने के लिए 1 करोड़ 27 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए सभी वर्गों के 254 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। विवाह बंधन में बंधने वाले प्र...