देवघर, जनवरी 5 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक के लिए वर्ग-प्री नर्सरी/ नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उक्त अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावे यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है, तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन के लिए निर्णय लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.