सीवान, फरवरी 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में आयुष्मान भारत योजना को धरातल पर उतारने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अबतक 56 फीसदी लाभार्थियों का ही ई-गोल्डेन कार्ड बनाया जा सका है। शेष 44 फीसदी लाभार्थी अब भी ई-गोल्डेन कार्ड से दूर हैं। लिहाजा ऐसे लोग इस योजना के तहत इलाज नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि, ई-गोल्डेन कार्डधारियों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी नहीं होने के पीछे कई तर्क दिए जा रहे हैं। बताया गया है कि इस वर्ष एक जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक जिले में कुल 13 हजार 564 ई-गोल्डेन कार्ड बनाया गया है। मिले एक आंकड़े के अनुसार जिले में कुल लाभार्थियों की संख्या 27 लाख 39 हजार 183 है। इनमें से अबतक कुल 15 लाख 29 हजार 972 लाभार्थियों का ही ई-गोल्डेन कार्ड बनाया जा सका है। यदि ई-गोल्डेन कार्ड बनाने की गति की बात करें तो पिछले वर्ष 1 जनवरी स...