अमरोहा, फरवरी 10 -- अमरोहा। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रहीं है। इसके लिए जीआईसी पर बने संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। 56 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। मंगलवार तक सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच जाएंगी। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच डबल लॉक में स्ट्रॉंग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। परीक्षा संकलन केंद्र प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का जीआईसी से वितरण शुरू कर दिया गया है। अब तक 56 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई हैं। मंगलवार को उत्तर पुस्तिकाएं वितरण की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.