उरई, नवम्बर 16 -- उरई। मनरेगा में श्रमिकों की फर्जी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर भुगतान निकालना संभव नहीं होगा। जिले में सभी जॉबकार्ड धारकों की ई केवाईसी का काम जारी है जो 55 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके पूर्ण होने के बाद वास्तविक काम करने वालों की ही फोटो अपलोड हो पाएगी। डीसी ने सभी पंचायत सचिवों को दस दिन में केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। जिले में जॉबकार्ड धारकों की संख्या दो लाख 35 हजार है। अभी तक ग्राम पंचायतों में जो कार्य कराए जाते हैं वहां कार्यस्थल पर काम करते हुए श्रमिकों की फोटो एनएमएमएस पोर्टल पर अपलोड की जाती है। लेकिन इसमें गड़बड़ी की शिकायतें मिलती हैं। कई बार प्रधान सचिवों पर पुरानी फोटो लगाकर भुगतान निकालने की शिकायतें आती हैं। इसको रोकने के लिए शासन द्वारा जालौन एवं लखीमपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी जॉबकार्डधारको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.