गाज़ियाबाद, मई 23 -- गाजियाबाद। आगामी रविवार को होने वाली सिविल सर्विसेज की परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। गाजियाबाद में 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह ने बताया कि परीक्षा संपन्न कराने के लिए तीन सुपर जोनल, सात जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम सिटी को नगर क्षेत्र, एडीएम राजस्व और वित्त को मुरादनगर, मोदीनगर और एडीएम एलए को डासना, लोनी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेट में एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष उपाध्याय, मुख्य अभियंता नगर निगम एनके चौधरी, अपर उपजिलाधिकारी अजीत कुमार, एसडीएम लोनी राजेंद्र शुक्ला, जल निगम अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार गौतम, अपर नगरायुक्त अवीन्द्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.