औरंगाबाद, जनवरी 28 -- जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से प्रारंभ होगी। इसमें कुल 39,696 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में कुल 50 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार औरंगाबाद अनुमंडल में 19,663 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 5,671 बालक और 13,992 बालिकाएं शामिल हैं तथा यहां कला संकाय के 10,214, वाणिज्य संकाय के 169 और विज्ञान संकाय के 9,280 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि व्यावसायिक संकाय से कोई परीक्षार्थी नहीं है। दाउदनगर अनुमंडल में 20,033 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 13,083 बालक और 6,950 बालिकाएं हैं तथा यहां कला संकाय के 8,656, वाणिज्य संकाय के 231 और विज्ञान संकाय के 11,146 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पूरे जिले में ...