देवघर, फरवरी 1 -- देवघर। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि स्कूल में लड़कियों के लिए अलग शौचालय हों। यह नियम सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू होगा। अगर अलग शौचालय नहीं होगा तो स्कूलों की मान्यता भी रद्द हो सकती है। इसे लेकर शनिवार को हिन्दुस्तान अभियान के तहत स्कूल में चाहिए गर्ल्स टॉयलेट को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट की गई। तो यह बात सामने आई कि जिले के देवघर प्रखंड अवस्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय टाभाघाट मोमिन में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय है ही नहीं। इस विद्यालय में कुल 73 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जिसमें 40 छात्राएं और 33 छात्र शामिल हैं। शौचालय नहीं होने से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय में शौचालय नहीं होने से छात्राओं को शौच के लिए या यूरिन के लिए बाहर खेत की तरफ दूर जाना पड़ता है या तो छात्राए...