बदायूं, अक्टूबर 3 -- बदायूं। जिले में उत्तर प्रदेश सरकार की समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद आज से शुरू हो जायेगी। जिला प्रशासन ने धान खरीद को लेकर पूर्व संध्या पर गुरुवार को सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शुक्रवार तीन अक्तूबर से बदायूं, दातागंज, सहसवान, बिल्सी, बिसौली तहसील के 38 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू की जायेगी। यह धान खरीद 15 जनवरी तक चलेगी। इसको लेकर किसानों ने भी अब तक 260 पंजीकरण करा लिये हैं। वहीं खेतों में धान की फसल की कटाई शुरू कर दी है। वैसे किसान आज से धान क्रय केंद्रों पर बेंच सकेंगे। इसको लेकर कांटा-बाट, वारदाना आदि सुविधा संसाधन क्रय केंद्रों पर उपलब्ध करा दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...