सुपौल, फरवरी 15 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों की फार्मर आईडी बनाने का अभियान अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद जिले में निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। प्रशासनिक स्तर पर व्यापक प्रयास और पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित किए जाने के बावजूद तकनीकी व दस्तावेजी जटिलताओं के कारण प्रगति अपेक्षित नहीं हो पा रही है। जिले में करीब 2,48,135 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। इन्हीं किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के दायरे में लाते हुए आईडी निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। जानकारी के अनुसार अब तक विशेष अभियान के तहत लगभग 83,625 किसानों की फार्मर आईडी बन पाई है, जो कुल लक्ष्य का करीब 33 से 35 प्रतिशत ही है। यानी लगभग 65 से 70 प्रतिशत किसानों की आईडी अब भी लंबित है। प्रखं...