भदोही, सितम्बर 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। धार्मिक दृष्टि से जौ अनाज का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष जिले में करीब 311 हेक्टेयर जौ खेती का लक्ष्य शासन स्तर से मिला है। कृषक जौ की खेती कर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। जौ की खेती करने की तैयार में अन्नदाता दिसंबर माह में शुरू कर देंगे। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि जौ का इस्तेमाल रोटी बनो के लिए चने की साथ मिलाकर होता है। इतना ही नहीं जौ व चना को पीसकर सत्तू भी तैयार होता है। कृषक 15 से 20 दिसंबर तक जौ फसल की खेती कर सकते हैं। जौ में 11.12 फीसदी प्रोटीन, 1.8 फीसदी फास्फोरस, 08 फीसदी कैल्शियम व पांच फीसदी रेशा होता है। जौ की रोटी सेवन से पेट संबंधित कई बीमारियों से राहत मिलता है। जौ शीत जलवायु की फसल है लेकिन उष्ण जलवायु में भी इसकी ख्ेाती सफलतापूर्वक की जाती है। गेहूं की अपेक्षा जौ की फसल प्...