चम्पावत, फरवरी 7 -- टनकपुर। टनकपुर दौरे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 309 करोड़ रुपये से होने वाले 15 विकास कार्यों की नींव रखी। इसके अलावा 9.54 करोड़ रुपये से बने पांच कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुल 319 करोड़ रुपये की लागत की 20 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम धामी ने कहा कि योजनाओं से जिले की जनता को लाभ मिल सकेगा। इन योजनाओं के हुए लोकार्पण 1- जीआईसी देवीधुरा में दो-प्रयोगशाला व दो कक्षों का निर्माण-93.70 लाख 2- जीआईसी कामाज्यूला में चार कक्षों की मरम्मत-97.50 लाख 3- पाताल रुद्रेश्वर गुफा मंदिर का विकास कार्य-2.29 करोड़ 4- लोहाघाट पॉलीटेक्निक में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण- 4.40 करोड़ 5- मुड़ियानी नर्सरी में चैनलिंग फैंसिंग व ट्यूबवैल निर्माण- 93.77 लाख इन योजनाओं के किए गए शिलान्यास 1- बस्तिया में टनकपुर-अस्...