गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में कौशल की सीढ़ी चढ़कर महिलाएं स्वावलंबन की ऊंचाई छू रही हैं। महिलाओं के हौसलों की इस उड़ान का पंख लगाने के लिए उन्हें पहले तैयार किया जाता है। ताकि अपने आत्मनिर्भरता के आसमान में अधिक से अधिक ऊंचाई तक उड़ान भरें। अब 30 महिलाएं फैशन डिजाइन के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण लेकर महिलाएं अब काम को बेखौफ होकर करती नजर आएंगी। सेक्टर-86 में रुड़सेट संस्थान में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को कौशल की ट्रेनिंग दी जाती है। जिसमें 600 महिलाओं को सिलाई, जूट के बैग तैयार करना, डेकोरेशन व खाद्य सामग्री के अलग-अलग पकवान तैयार करने से संबंधित जानकारी बारीकी से समझाई जा चुकी है। ताकि महिलाएं इस जानकारी का न केवल संग्रह करें, बल्कि इसके इस्तेमाल से खुद का काम शुरू करके दूसरी महिल...