कोडरमा, फरवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी तथा इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 23 फरवरी तक संचालित की जाएंगी। कोडरमा के डीईओ अविनाश राम ने हिन्दुस्तान को बताया कि इस बार दोनों परीक्षा के लिए कुल 29 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 27 केंद्रों पर मैट्रिक और 13 पर इंटर की परीक्षा हो रही है। इस बार परीक्षा में जिलेभर में कुल 22 हजार आठ सौ 62 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें क्रमश मैट्रिक में 12 हजार आठ सौ 82 और इंटर में नौ हजार नौ सौ 80 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.