प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद की जिला स्तरीय क्रियान्वयन व निगरानी समिति की बैठक कैंप कार्यालय में ली। इस दौरान सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता ने पैक्स कम्पूटराइजेशन में अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी। बताया कि पहले चरण में 27 नई सहकारी समितियों का चयन किया गया है। जिसका डेटा फीडिंग व संतुलन पत्र मिलान का किया जा रहा है। इसमें से सात समितियों में कंप्यूटराइजेशन का काम पूरा हो चुका है। आठ समितियों ने खाद्य खरीद में मशीन से किए गए काम के बाद तत्काल भुगतान भी कर दिया है। दूसरे चरण में चयनित 37 समितियों का काम भी तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय समिति के सभी अफसर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...