नोएडा, मई 1 -- नोएडा, संवाददाता। कमिश्नरेट में संगठित अपराध को समाप्त करने के साथ-साथ पुलिस आयुक्त के निर्देश पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के सामने कमिश्नरेट के 25वें पुलिस पिंक बूथ का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिलाएं अपनी शिकायत छिपाने के बजाय पिंक बूथ पर जाकर बता सकती हैं। पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मी ही शिकायत सुनती हैं। पुलिस अधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराना सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए पिंक बूथ की कवायद की जा रही है। कमिश्नरेट के हर कोने में पिंक बूथ खोले जा रहे हैं। वर्तमान में 25 पिंक बूथ संचालित हो रहे हैं। महिला और युवतियां अपनी समस्याओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.