सीवान, दिसम्बर 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध व अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिलेभर में अभियान चलाकर कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान हत्या के एक मामले में 1 आरोपी, चोरी के मामले में भी 1 आरोपी को पकड़ा गया। इसके अलावा 6 आरोपियों को वारंट के आधार पर व 7 आरोपियों को विभिन्न अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया और छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई, जबकि विदेशी शराब की कोई बरामदगी नहीं हुई। अभियान के तहत कुल 21 वारंटों का निष्पादन और एक कुर्की का निस्तारण भी किया गया। वहीं, विभिन्न मदों में वस...