सीवान, फरवरी 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए सारण नहर प्रमंडल ने एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इसके तहत हर खेत तक सिंचाई-3 अभियान के तहत, 200 लघु नहरों को पुनर्जीवित करने की तैयारी है। इससे न केवल फसलों को नया जीवन मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। जल संसाधन विभाग ने 20 क्यूसेक से कम क्षमता वाली 200 लघु व उप-लघु नहरों के कायाकल्प का प्रस्ताव विभाग को भेजा है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका मनरेगा के साथ समन्वय है। नहरों की उड़ाही व मरम्मत कार्य में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे जिले में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस पहल से सिंचाई के बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ-साथ पलायन पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। बता दें कि जिले में ...