जमशेदपुर, मार्च 27 -- जमशेदपुर। जिला स्वास्थ्य विभाग में दो जांच अभियान चल रहे हैं। बताया जाता है कि, जिला में 17 से शुरू एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह का अभियान 29 मार्च तक चलना है इससे स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में महिलाओं और छात्राओं की एनीमिया जांच के लिए टीम बनी है जबकि, दंत जांच अभियान 20 मार्च को शुरू हुआ है जो जिला के सभी 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में रोज 400 से ज्यादा लोगों के दातों की जांच हो रही है। वहीं, 141 स्वास्थ्य केंद्र में सैकड़ों महिलाओं की एनीमिया जांच हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...