शामली, फरवरी 6 -- शामली। जिले में वर्षों से बदहाल पड़े संपर्क मार्गों के नवीनीकरण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए 24 में से 19 खस्ताहाल मार्गों के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन मार्गों पर 2.08 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खस्ताहाल मार्गो के नवीनीकरण के लिए कई महीनों से जद्दो जहद में लगा था। जिसके चलते विभाग ने शासन को जिले भर से 24 ऐसे मार्गो को चिन्हित कर नवीनीकरण के लिए शासन से मांग की थी। जिसके चलतें शासन ने इनमें से 19 मार्गो को स्वीकृत करते हुए हरी झंडी दे दी है। अब ये 19 मार्ग करीब 2 करोड़ 8 लाख 95 हजार की लागत से बनाई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.