मधुबनी, फरवरी 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में लगभग 19 करोड़ से 13 हजार परिवारों में शौचालय का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, वहीं अन्य पंचायत के परिवारों के लिए तेजी से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसतरह इस मद में आवंटित लगभग 26 करोड़ में से 19 करोड़ रुपए खर्च किये गये हैं। जिले में 22,088 लाभुकों के लिए भुगतान सृजन का लक्ष्य रखा गया था। इनमें से 16,915 मामलों में भुगतान सृजित हुआ, जबकि लगभग 13 हजार लाभुकों की राशि भुगतान कर दिया गया है। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने बताया कि स्वच्छता लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार पहल की जा रही है। राज्य में स्वच्छता लक्ष्य पाने में यह जिला अव्वल आये इसके लिए सभी के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है। प्रखंडवार स्थिति देखें तो अंधराठाढ़ी में 157.22 लाख में से 97.97 लाख खर्च हुए। बाबूबरही ने 102.91 ला...