बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आपातकालीन सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों और वीआईपी मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए राजकीय हेलीपैड निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले के प्रत्येक तहसील एवं प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एक-एक राजकीय हेलीपैड तैयार कराए जाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल सदर तहसील, हर्रैया, भानपुर और रुधौली तहसील के अलावा 14 ब्लाकों में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सर्वे कर रहे हैं। इस संबंध में सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार हेलीपैड निर्माण के लिए प्रत्येक स्थल पर 46 गुणे 46 वर्ग मीटर भूमि होना चाहिए। हेलीपैड के लिए चिह्नित जमीन के चारों ओर एक निश्चित दूरी तक कोई ऊंची इमारत, पेड़, बिजली के खंभे या टॉवर न हों। चिह्नित भूमि ऐसी हो, जो भविष्य में ...