अमरोहा, नवम्बर 18 -- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में मतदेय स्थलों के संभाजन के तहत मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के लिए जिले के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 39-धनौरा (अ.जा.) में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 390 है, संभाजन के बाद प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 426 हो गई है। 1200 से अधिक मतदाता वाले 36 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 40-नौगावां सादात में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 378 है, संभाजन के बाद प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 417 हो गई है। 1200 से अधिक मतदाता वाले 39 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 41-अमरोहा में वर्तमान मतदेय स्थल...